टटका खबर | Latest News

[angika news][bigposts]

अंगदेश खबर | angdesh news

[angdesh][bsummary]

देश-प्रदेश खबर | National News

[Angika National][twocolumns]

अंगिका महासम्मेलन में जुटे हजारों अंगभाषी | News in Angika

जमशेदपुर : अंगिका जागृति संघ, जमशेदपुर के अध्यक्ष कौशल कुमार सिंह की अध्यक्षता में रविवार (2 फरवरी-2014) को अंगिका समाज ने केबुल टाउन मैदान में विशाल पारिवारिक मिलन समारोह किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार बलमुचू उपस्थित थे।

बलमुचू ने कहा कि आज आधुनिकता के कारण जहां समाज में दरार पैदा हो रही है वहीं अंगिका समाज अपनी संस्कृति को बचाने में जुटा है। इससे बड़ी बात नहीं हो सकती। उन्होंने संघ को अपने फंड से एंबुलेंस प्रदान किया। साथ ही टाटा से भागलपुर के बीच ट्रेन चलाने के लिए प्रयास करने की बात कही।

विधायक रघुवर दास ने कहा कि विश्व में भारत की पहचान इसकी अपनी संस्कृति व सभ्यता है। आज जहां लोग पश्चिमी सभ्यता की ओर रूख कर रहे हैं, इसके बीच अपनी माटी की भाषा से एक दूसरे को जोड़ने का काम किया जा रहा है। इसके लिए खासकर संघ शिवशंकर सिंह, कौशल सिंह व रविंद्र झा को तहेदिल से शुक्रिया है।

रघुवर ने कहा कि झारखंड में फिलहाल झामुमो-कांग्रेस की सरकार है। यह सरकार अंगिका समेत भोजपुरी व मगही को द्वितीय राजभाषा का दर्जा दे। ईचागढ़ विधायक अरविंद सिंह ने कहा कि जिस प्रकार अंग समाज को मजबूत करने में अंगिका जागृति संघ लगा है, वह प्रशंसनीय है। टूटे हुए समाज को को जोड़ने के काम में वह हर समय तत्पर रहेंगे।

कार्यक्रम के पूर्व व पश्चात भागलपुर से आए लोकगायक बलवीर सिंह व उनकी टीम ने एक से बढ़कर एक लोकगीत गाए व उपस्थित लोगों का मनोरंजन किया। संघ के अध्यक्ष कौशल कुमार सिंह, महासचिव शिवशंकर सिंह, संयोजक रविंद्र कुमार झा ने समाज को नई दिशा प्रदान करने की घोषणा की। सभा को अमरप्रीत सिंह काले, अजय सिंह, प्रवीण सिंह, रणवीर सिंह, सुनीता साह, लक्ष्मी देवी, राजेश सिंह बम, शशिभूषण सिंह, रमण सिंह, पारितोष सिंह, बिपिन झा, शिबू सिंह, अश्रि्वनी मिश्रा आदि ने संबोधित किया। इस दौरान करीब आठ हजार लोगों ने स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुकेश, राजीव कुमार, सोनू, नवीन, प्रदीप, बंटी, बबलू, हरेराम सिंह आदि का सराहनीय योगदान रहा।

सम्मानित होने वाले लोग: कार्यक्रम में अपने क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले प्रतिभागियों पवन कुमार झा, सोनम कुमारी, शिवम झा, वाई मिश्रा, डॉ. पीके मिश्रा, पारितोष सिंह, विपिन झा, अभिनव झा, कामेश्वर झा, रामस्वरूप सिंह, किशोर, प्रेम आदि को सम्मानित किया गया।

(Source: http://www.jagran.com/jharkhand/jamshedpur-11059151.html)

No comments: