टटका खबर | Latest News

[angika news][bigposts]

अंगदेश खबर | angdesh news

[angdesh][bsummary]

देश-प्रदेश खबर | National News

[Angika National][twocolumns]

अंगिकाभाषियों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं : गौतम सुमन

जमुई : शनिवार की देर शाम अंग उत्थान आंदोलन समिति का जागरुकता रथ जमुई पहुंचा। कचहरी चौक पर रथ के साथ आए समिति के अध्यक्ष गौतम सुमन ने
कहा कि बिहार-झारखंड के पांच करोड़ अंगिकाभाषियों के हक-हकूक के प्रति उदासीन रवैया अपना कर अंग के विकास की अनदेखी की जा रही है। आगामी दस
दिसम्बर को पटना में आयोजित अधिकार सह सम्मान रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए पिछले 21 नवंबर से बिहार और झारखंड की यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने
कहा कि अब कोई समझौता या वार्ता नहीं होगी बल्कि अंगिका को न्याय दिलाकर ही दम लेंगे। रथ के साथ साइकिल यात्रा पर निकले विजय सिंह यादव ने भी
अंग-अंगिका के समृद्धि और विकास के लिए पटना चलने का आह्वान किया। अधिवक्ता प्रकोष्ठ के समिति अध्यक्ष राघवेन्द्र सहाय ने कहा कि समिति कभी अलग
प्रांत निर्माण के पक्ष में नहीं है। बल्कि हर भाषा की तरह अपनी भाषा का सम्मान चाहती है। यात्रा में किरण देवी, संगीता सुमन, सुमित्रा, घनश्याम साह, नीरज,
पवन सहित दर्जनों लोग शामिल थे

No comments: