झारखंड केरो अंग क्षेत्र मँ पुरातत्वविद पंडित अनूप कुमार वाजपेयी नँ करलकै विजयादशमी प 'पाषाण' शस्त्र पूजा
.
Angika Version | Hindi Version | English Version
लाखों साल पुरानौ पत्थरो के औजारो सब के होलै पूजा, पूर्वजो के संघर्ष सब क करलो गेलै याद ।
सभ्यता के विकास केरो आधार
पंडित वाजपेयी के अनुसार, ई लाखों बरस पुरानो औजार सिनी नै खाली पुरातात्त्विक महत्व केरो छेकै, भलुक एकरा मँ अंग भूमि केरो पूर्वजो के संघर्ष आरू उत्कर्ष के गाथा सब भी छिपलो छै। हुनी बतैलकै कि ई औजार सब बताबै छै कि अपना सब के पूर्वज केतना उद्यमी छेलै, हुनी सिनी कोन तरह के अनुसंधान करलकै आरू आपनो जीवनयापन लेली केना ई उपकरणो सब के निर्माण करलकै। इ सब अपना लेली महत्त्वपूर्ण, रोचक आरू शोध केरो विषय छेकै।
![]() |
पुरातत्वविद पंडित अनूप कुमार वाजपेयी विजयादशमी प 'पाषाण' शस्त्र पूजा करतें हुअय |
झारखंड के अंग क्षेत्र में पुरातत्वविद पंडित अनूप कुमार वाजपेयी ने की विजयादशमी पर 'पाषाण' शस्त्र पूजा
दुमका (झारखंड), 2 अक्टूबर 2025। विजयादशमी के पावन अवसर पर अस्त्र-शस्त्रों की पूजा की प्राचीन परंपरा देश भर में निभाई जाती है, लेकिन झारखंड के अंग क्षेत्र के दुमका में इस बार एक अनूठी पूजा का आयोजन किया गया। लेखक एवं पुरातात्त्विक खोजकर्ता पंडित अनूप कुमार वाजपेयी ने धातु के पारंपरिक हथियारों के बजाय, लाखों वर्ष पुराने पत्थरों के औजारों की विधिवत पूजा की।
श्री वाजपेयी ने फूल, बेलपत्र और चंदन जैसी पारंपरिक पूजन सामग्रियों का उपयोग करते हुए उन प्रस्तर औजारों को श्रद्धांजलि दी, जिन्हें उन्होंने संताल परगना के जंगलों, पहाड़ों और नदी किनारों से खोजकर इकट्ठा किया है। इन औजारों में विभिन्न प्रकार की खुरचनी, फलक (ब्लेड), टंगली (छोटा टांगा), छूरा, हथौड़ी, भाला और तीर के अग्रभाग आदि शामिल हैं।
सभ्यता के विकास का आधार
पंडित वाजपेयी के अनुसार, ये लाखों वर्ष पुराने औजार न केवल पुरातात्त्विक महत्व रखते हैं, बल्कि इनमें हमारे पूर्वजों के संघर्ष और उत्कर्ष की गाथाएँ छिपी हैं। उन्होंने बताया कि ये औजार बताते हैं कि हमारे पूर्वज कितने उद्यमी थे, उन्होंने किस तरह अनुसंधान किए और अपने जीवनयापन के लिए कैसे इन उपकरणों का निर्माण किया। ये सब हमारे लिये महत्त्वपूर्ण, रोचक एवं शोध का विषय है।
उन्होंने जोर देकर कहा कि हम आज जो व्यवस्थित जीवन जी रहे हैं, उसमें इन प्रस्तर औजारों का आधारभूत महत्त्व है। धातु युग तो बहुत बाद में आया। हमारी सभ्यता और विकास की यात्रा इन्हीं 'ढेले-पत्थरों' से शुरू होकर वर्तमान तक पहुँची है।
श्री वाजपेयी जी ने अंगिका.कॉम से वार्तालाप में कहा कि पाषाण-युगीन मानवों ने इन्हीं औजारों से अपनी 'विजय गाथा' लिखी थी। इसीलिए, विजयादशमी के पवित्र अवसर पर, जो बुराई पर अच्छाई और संघर्षरत रहकर विजय हासिल करने का पर्व है, ये प्राचीन औजार हमारे लिए विशेष रूप से वंदनीय हैं।
पंडित अनूप कुमार वाजपेयी की यह पहल पुरातन काल के मानवों के योगदान को याद करने और उन्हें सम्मान देने का एक प्रेरणादायी तरीका है।
Angika Version | Hindi Version | English Version
Ancient Stone Tools Worshipped on Vijayadashami in Jharkhand's Ang Region by Archaeologist Pandit Anup Kumar Bajpai
Dumka, Jharkhand, October 2, 2025. While the sacred observance of Vijaya Dashami traditionally finds expression in the pan-Indian custom of consecrating arms and weaponry, a singularly unique rite unfolded this year in Dumka, nestled within the Anga region of Jharkhand. Eschewing the customary veneration of metallic arms, scholar and archaeological savant, Pandit Anup Kumar Bajpai, presided over the solemn worship of stone implements—tools dating back millions of years.
With reverence befitting a timeless tradition, Sri Bajpai offered tribute to these lithic artifacts, employing the quintessential ceremonial offerings of flowers, belpatra (wood apple leaves), and sandalwood. These prehistoric tools—meticulously unearthed and gathered by him from the forests, hills, and riverbanks of the Ang Region's Santhal Pargana—represent a crucial chapter in human history. The collection includes a diverse array of ancient forms: various scrapers, blades, diminutive hand-axes (tangli), knives, hammers, and the finely crafted points of spears and arrows.
The Foundation of Human Progress
He emphatically asserted that the bedrock of our present, ordered existence rests upon the fundamental utility of these primeval stone implements. The age of metals, by contrast, arrived as a mere epilogue in this grand narrative. The entire odyssey of our civilisation and its subsequent flourishing began with these rudimentary 'clods and stones' and has progressed unbroken to the current day.
Speaking in conversation with Angika.com, Shri Bajpai declared that it was with these very artifacts that Stone Age humanity inscribed its own 'saga of victory'. It is for this reason that, on the sacred occasion of Vijaya Dashami—a festival commemorating the triumph of virtue over vice and the ultimate reward for persistent struggle—these ancient implements are owed a unique reverence and veneration.
This initiative by Pandit Anoop Kumar Bajpai stands as an inspiring tribute, a compelling call to remember and honour the foundational contributions of the people of antiquity.
Angika Version | Hindi Version | English Version
Fossils, Fish, Ang Civilisation, Ang Civilization, Anga Civilization, Anga Civilisation,अंग सभ्यता, प्राचीनतम सभ्यता, Oldest Civilisation, Oldest Civilization, Ancient Civilization, Ancient Civilisation, Pandit Anup Kumar Bajpai, मछली जीवाश्म
No comments:
Post a Comment