टटका खबर | Latest News

[angika news][bigposts]

अंगदेश खबर | angdesh news

[angdesh][bsummary]

देश-प्रदेश खबर | National News

[Angika National][twocolumns]

Angika News | 2021 नयौ उम्मीद केरौ साल होतै, नया साल मँ बड़ा पैमाना पर युवक- युवती सिनी क नौकरी देलो जैतै - हेमंत सोरेन, मुख्यमंत्री, झारखंड | Angika.com

 

नया साल मँ बड़ा पैमाना पर युवक- युवती सिनी क नौकरी दै लेली सरकार द्वारा कार्य योजना तैयार करलो जाय रहलो छै । 2021 नयौ उम्मीद के साल होतै   - हेमंत सोरेन, मुख्यमंत्री, झारखंड ।

Angika Version | Hindi Version | English Version



 Angika Version | Hindi Version | English Version

ANGIKA VERSION

समाचार सारांश

  • सरकार के पूरा होय रहलो छै 1 साल, बहुत्ते नयौ योजना सब शुरू करलो जैतै
  • कोरोना संकट मँ भी शुरू करलौ गेलै कईएक अहम योजना
  • जीवन क सामान्य बनाबै के साथ विकास क गति दै के होय रहलो छै काम 
  • नया साल मँ बड़ा पैमाना पर युवक- युवती सिनी क नौकरी दै वास्तें सरकार के कार्य योजना के तैयारी

Angika News | 2021 नयौ उम्मीद केरौ साल होतै - हेमंत सोरेन, मुख्यमंत्री, झारखंड| Angika.com

दुमका, 21 दिसंबर, 2020 

2021 नयौ उम्मीद के साल होतै। नया साल मँ बड़ा पैमाना पर युवक- युवती सिनी क नौकरी दै लेली सरकार द्वारा कार्य योजना तैयार करलो जाय रहलो छै । 
 
अगला साल मार्च तलक लगभग 10 सँ 15 हज़ार युवा सिनी क नौकरी देलो जैतै । एकरो अलावा स्वरोजगार सँ लोगो सिनी क जोड़ै वास्तें भी एक्शन प्लान बनैलो जाय रहलो छै। 
 
मुख्यमंत्री श्री
Hemant Soren
नँ आय दुमका स्थित अपनो आवास मँ संवाददाता सम्मेलन क संबोधित करै के दरम्यान ई बात कहलकै । हुनी कहलकै कि जादा सँ जादा रोजगार सृजन सरकार केरौ विशेष प्राथमिकता मँ शामिल छै । एकरा लेली हर क्षेत्र मँ रोजगार के संभावना तलाशै के निर्देश अधिकारियो क द देलो गेलो छै ।

Angika Version | Hindi Version | English Version

HINDI VERSION 

समाचार सारांश

  • सरकार के पूरे हो रहे हैं 1 साल, कई नई योजनाएं शुरू की जाएंगी
  • कोरोना संकट में भी शुरू की गई कई अहम योजनाएं
  • जीवन को सामान्य बनाने के साथ विकास को गति देने का हो रहा है काम 
  • नए वर्ष में बड़े पैमाने पर युवक- युवकों को नौकरी देने के लिए सरकार की कार्य योजना की तैयारी

Angika News | 2021 नई उम्मीदों का साल होगा - हेमंत सोरेन, मुख्यमंत्री, झारखंड  | Angika.com

दुमका, 21 दिसंबर, 2020 

2021 नई उम्मीदों का साल होगा। नए वर्ष में बड़े पैमाने पर युवक- युवकों को नौकरी देने के लिए सरकार द्वारा कार्य योजना तैयार की जा रही है । अगले साल मार्च तक लगभग 10 से15 हज़ार युवाओं को नौकरी दी जाएगी । इसके अलावा स्वरोजगार से लोगों को जोड़ने के लिए भी एक्शन प्लान बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री
Hemant Soren
ने आज दुमका स्थित अपने आवास में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करने के दरम्यान ये बातें कहीं । उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा रोजगार सृजन सरकार की विशेष प्राथमिकताओं में शामिल है । इसके लिए हर क्षेत्र में रोजगार की संभावनाएं तलाशने के निर्देश अधिकारियों को दे दिए गए हैं ।
सरकार के पूरे हो रहे हैं 1 साल, कई नई योजनाएं शुरू की जाएंगी
मुख्यमंत्री ने कहा कि 29 दिसंबर को हमारी सरकार के 1 साल पूरे हो रहे हैं । इस मौके पर कई नई योजनाएं शुरू की जाएंगी । वही, पिछले एक साल के दौरान सरकार की उपलब्धियों से भी जनता को अवगत कराया जाएगा । जनता की उम्मीदों पर हमारी सरकार खरा उतरने की दिशा में लगातार कदम बढ़ा रही है ।जनता की समस्याओं को दूर करना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है ।
कोरोना संकट में भी शुरू की गई कई अहम योजनाएं
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह साल कोरोना महामारी की वजह से काफी चुनौतियों भरा रहा है । लेकिन, इस वैश्विक महामारी के बीच हमारी सरकार ने कई अहम योजनाएं शुरू की है, ताकि लोगों को राहत दी जा सके। इस सिलसिले में मनरेगा के अंतर्गत तीन नई योजनाएं शुरू की गई है , जिसके जरिए मानव दिवस सृजित करने के साथ विकास से जुड़ी योजनाओं को गति दी जा रही है । इसके अलावा पर्यटन के विकास के लिए खाका तैयार कर लिया गया है । इस क्षेत्र में भी स्थानीय लोगों को रोजगार से जोड़ा जाएगा । सरकार ने शहरी और ग्रामीण इलाकों के लिए उनकी जरूरतों को देखते हुए अलग-अलग योजनाएं बनाई है । शहरी क्षेत्र में लोगों को रोजगार के लिए योजना चलाई जा रही है ।सरकार का मकसद है कि कोरोना काल में जो मजदूर अपने घर वापस आए हैं, उन्हें रोजगार उपलब्ध करा सके ।
जीवन को सामान्य बनाने के साथ विकास को गति देने का हो रहा है काम
मुख्यमंत्री ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना से आज पूरी दुनिया जूझ रही है। इस वजह से कई व्यवस्थाएं ठप हो गई है ।लेकिन, इन सबके बीच हमारी सरकार कोरोना संकट से निपटने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रही है । पिछले 1 साल की चुनौतियों से बाहर निकलते हुए जीवन को सामान्य बनाने के साथ विकास की गति को तेज किया जा रहा है । विदित है कि सीमित संसाधनों के भरोसे सरकार ने ना सिर्फ कोरोना को नियंत्रित करने में सफल हो रही है बल्कि राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है ।

Angika News | 2021 will be a year of new expectations - Hemant Soren, Chief Minister, Jharkhand  | Angika.com

Angika News | 2021 नयौ उम्मीद केरौ साल होतै - हेमंत सोरेन, मुख्यमंत्री, झारखंड  | Angika.com

No comments: