टटका खबर | Latest News

[angika news][bigposts]

अंगदेश खबर | angdesh news

[angdesh][bsummary]

देश-प्रदेश खबर | National News

[Angika National][twocolumns]

छठ महोत्सव की व्यापक तैयारी चरम पर

भागलपुर : आस्था व पवित्रता का प्रतीक महापर्व छठ के मौके पर महत्वपूर्ण घाटो में आयोजित होने वाले महोत्सव की व्यापक तैयारी की जा रही है। सूर्य उपासना का पर्व छठ बुधवार से शुरू होगा। छठ पूजा के लिए शहर में चूल्हों की दुकानें भी सज गई हैं। डॉ. राजेंद्र प्रसाद रोड में छठ पूजा के लिए तैयार किए गए खास चूल्हे उपलब्ध हैं। इन चूल्हों की कीमतें साइज व वजन के हिसाब से निर्धारित की गई हैं।chhat_chulaha

चूल्हे के कारोबारियों के अनुसार लकड़ी से जलने वाला चूल्हा टीन की चादर से निर्मित किया गया है। चादर से बने अधिकांश चूल्हे देवघर से मंगाए जाते हैं। इस चूल्हे की कीमत 200 से 550 रुपये तक है। इसके अलावा सिर्फ मिट्टी से बने चूल्हे भी बाजार में मौजूद हैं। मिट्टी से निर्मित चूल्हों की कीमत 60 से 70 रुपये के बीच है। लोहा पट्टी में भी देवघर के चूल्हो की बिक्री होती है। लोहा पट्टी में चूल्हे वजन के हिसाब से बेचे जा रहे हैं। इनकी बिक्री 70 से 80 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से हो रही है। गौरतलब है कि कद्दू-भात से पहले लोग चूल्हों की खरीदारी करते हैं। इस दौरान बाजार में एक-एक दुकानदार औसतन 20-25 चूल्हे छठ पूजा में बेच लेता है। मंगलवार से चूल्हे की बिक्री में तेजी आएगी।

(Source: http://www.jagran.com/bihar/bhagalpur-10840831.html)

No comments: