टटका खबर | Latest News

[angika news][bigposts]

अंगदेश खबर | angdesh news

[angdesh][bsummary]

देश-प्रदेश खबर | National News

[Angika National][twocolumns]

अंगिका को राजभाषा बनाने की मांग मुखर

जमशेदपुर : अंगिका जागृति संघ की ओर से रविवार को केबुल टाउन मैदान में पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम को पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद डा. अजय कुमार, विधायक अरविंद सिंह, रघुवर दास, बिहार के विधायक जावेद इकबाल, कंचन सिंह, एसडी सिंह, विजय खां,
रविन्द्र झा, कौशल कुमार सिंह, शिवशंकर सिंह, अजय सिंह, प्रवीण सिंह, विपिन झा, परितोष सिंह, रमन सिंह आदि ने संबोधित किया।angika_mahasammelan_feb_2013

समारोह में अंगिका समाज के विकास में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का निर्णय लिया गया। तय हुआ कि अंगिका भाषा को राजभाषा का दर्जा दिलाने के लिए आंदोलन किया जाएगा। इसके साथ ही जमशेदपुर से भागलपुर सीधी रेल सेवा चालू कराने, निर्धन छात्र-छात्राओं के लिए आर्थिक कोष तैयार करने व समाज के निर्धन कन्याओं के विवाह के लिए
आर्थिक कोष तैयार करने पर जोर दिया जाएगा।

कार्यक्रम में पटना की सुप्रसिद्ध लोकगायिका रंजना झा ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। इस अवसर पर अंगिका समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले सम्मानित किए गए। इनमें डा. केके शर्मा, एमके झा, करण सिंह, प्रवीण सिंह, रमन सिंह, प्रेरणा सिंह, शिशिर झा, उषारानी झा, सरोज मिश्रा, डा.केके चौधरी, सनउल्लाह अंसारी, अनूप रंजन, डा. राजेश ठाकुर व मुकेश सिंह शामिल रहे। कार्यक्रम के अंत में सामूहिक भोज हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में विपिन झा, राजेश सिंह बम, पारितोष सिंह, शिबू सिंह, शशिभूषण सिंह, अनुज सिंह, अश्रि्वनी मिश्रा, गुड्डु सिंह, सुजीत, दीपक, प्रमोद आदि सक्रिय रहे।

Source: http://www.jagran.com/jharkhand/jamshedpur-10120098.html

No comments: