टटका खबर | Latest News

[angika news][bigposts]

अंगदेश खबर | angdesh news

[angdesh][bsummary]

देश-प्रदेश खबर | National News

[Angika National][twocolumns]

पटना से लौटी अंगिका रथ का स्वागत

अमरपुर (बांका) : अंगिका भाषा के वाजिब सम्मान के लिए पटना रैली से लौटे अंग रथ का गुरुवार को अमरपुर गोला चौक पर भव्य स्वागत किया गया। इस मौके
पर मौजूद समिति के संरक्षक दिवाकर चंद्र दुबे एवं केन्द्रीय अध्यक्ष गौतम सुमन ने कहा कि यह यात्रा एवं पटना में भाषा, साहित्य, संस्कृति, सभ्यता एवं विरासत
की अस्मिता व अस्तित्व के लिए गर्जन रैली कर ऐतिहासिक कार्य किया है। सभी पार्टी की रैली जात-पात, अगड़ी-पिछड़ी एवं सत्ता सुख भोग के लिए की जाती है।
यह रैली अंगिका भाषा के सम्मान के लिए की गयी जो सफल रहा। वहीं समिति द्वारा राज्यपाल को तेरह लाख अस्सी हजार हस्ताक्षर युक्त अंगिका भाषा के लिए
सहमति पत्र सौंपा गया। इसमें अंगिका अकादमी का गठन करने, बिहार लोक सेवा आयोग में अंगिका को शामिल करने, प्राथमिक विद्यालय से लेकर कालेज स्तर
तक इसकी पढ़ाई करने तथा संविधान की आठवीं अनुसूची में इस भाषा को शामिल करने हेतु पहल करने का ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर घनश्याम साह,
सागर, संगीता सुमन, रूपेश कुमार, दिव्या नेहा, मनीषा, भारती, आदर्श, ऋषभ, कमल, अनिल, राजू, विकास आदि मौजूद थे।

Source: http://www.jagran.com/bihar/banka-9940648.html

No comments: