टटका खबर | Latest News

[angika news][bigposts]

अंगदेश खबर | angdesh news

[angdesh][bsummary]

देश-प्रदेश खबर | National News

[Angika National][twocolumns]

अंग प्रदेश और अंगिका के लिए होगी अधिकार रैली

बांका : अंग उत्थान आंदोलन समिति अंग प्रदेश के पिछड़े पन के खिलाफ 23 नवंबर से क्षेत्र में अधिकार व सम्मान रैली निकालेगी। इसके बाद अंग की अनदेखी
के खिलाफ चार दिसंबर को लोग पटना पहुंच कर अपनी आवाज बुलंद करेंगे। रैली की सफलता के लिए समिति के प्रधान संरक्षक दिवाकर चंद्र दूबे ने गौतम सुमन,
नीशित कुमार मिश्रा, बुलबुल चौधरी आदि के साथ रजौन, पुनसिया, बांका आदि में जनसंपर्क अभियान चलाया। संरक्षक ने इस दौरान लोगों से अंग प्रदेश की लड़ाई
लड़ने के लिए बड़ी संख्या में रैली में पहुंचने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लोक भाषा अंगिका की अस्मिता व अधिकार तथा विकास के लिए समझौता नहीं,
बल्कि संकल्प के साथ लड़ाई लड़नी होगी। उन्होंने कहा कि सत्ता व राजनेताओं को अंगिका की उपेक्षा महंगी पड़ेगी और जनता उनसे सवाल करेगी। रैली
ऐतिहासिक होगी तब अंग प्रदेश के लोगों की मांग सुनी जाएगी। यह रैली 23 नवंबर को भागलपुर स्टेशन चौक से निकलेगी। जो अंग प्रदेश के सभी जिलों का
भ्रमण करते हुए तीन दिसंबर को पटना पहुंचेगी। अगले ही दिन वहां प्रदर्शन के बाद दस लाख लोगों का हस्ताक्षर वाला मांग पत्र मुख्यमंत्री को सौंपा जाएगा।

Source :http://www.jagran.com/bihar/banka-9839116.html

No comments: