टटका खबर | Latest News

[angika news][bigposts]

अंगदेश खबर | angdesh news

[angdesh][bsummary]

देश-प्रदेश खबर | National News

[Angika National][twocolumns]

रंगों का पर्व होली सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न

गोड्डा : जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में रंगों का पर्व होली धूमधाम के साथ सम्पन्न हो गया। इस अवसर पर युवा पीढ़ी शुक्रवार की देर रात तक चौक
चौराहे पर भोजपुरी, अंगिका व फिल्मी होली गीतों की धुन पर थिरकते रहे।

रंग अबीर उड़ाते हुए खुशी का इजहार कर लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर बधाई दी। ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के लोग बुधवार से लेकर शुक्रवार तक होली के
आनंद में डूबे रहे।

पर्व के प्रथम दिन बुधवार को ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने धूल-कीचड़ की होली खेली। कहीं होली के गीतों के कैसेट तो कहीं सदियों से चली आ रही परंपरा का निर्वहन
करते हुए ढोल-मंजीरा, झाल-करताल की धुनों पर एक अलग राग एवं लय में होली की टोलियां नाचते-गाते देखी गई। गुरुवार व शुक्रवार को तो होली परवान पर
रही।

होली को ले जगह-जगह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसी क्रम में पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव ने टोली के साथ विभिन्न मुहल्लों में घूम-घूमकर
होली गीत गाये व ढोल की चोट पर खूब थिरके। गुलजार बाग, हटिया चौक, लहेरी टोला, कारगिल चौक, भतडीहा, नेताजी नगर, रौतारा, शांतिनगर आदि जगहों पर
होली मिलन समारोह आयोजित की गयी जहां शहर वासियों ने गले-गले मिल व गुलाल लगाकर एक दूसरे को मुबारकबाद दिया।

इधर उपद्रवी तत्वों से निपटने के लिए जगह-जगह सशस्त्र बल तैनात किये गएथे।

वहीं पोड़ैयाहाट (गोड्डा) निप्र के अनुसार : सदा आनन्द रहे यही द्वारे .. होली गीत के साथ रंगों और मस्ती का पर्व होली हर्षाेल्लास पूर्ण वातावरण में सम्पन्न हो
गया। प्रखंड मुख्यालय में बीडीओ अविनाश पूर्णेन्दु द्वारा आयोजित होली उत्सव समारोह में विधायक प्रदीप यादव, पुलिस इंसपेक्टर वेंकटेश प्रसाद, थाना प्रभारी
भरत राम, चिकित्सा पदाधिकरी शिकांत शर्मा, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य व बाजार के गणमान्य लोग पहुंचे। वेंकटेश प्रसाद के तबले पर विधायक प्रदीप यादव
ने कई होली गीत गाकर लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली का मुबारकबाद दिया। बासमुंडी में शुक्रवार को होली
खेलने के क्रम में दो गुट आपस में भीड़ गये। वहीं शाम को मोटरसाइकिल व साइकिल की चक्कर में कई युवक जख्मी हो गए।

बसंतराय(गोड्डा) संसू के अनुसार : छिटपुट घटना को छोड़कर प्रखंड के विभिन्न गांवों में शांतिपूर्ण माहौल में होली मनाई गई। प्रखंड क्षेत्र केसुस्ती वार्ड नं नौ में
पारंपरिक रूप से होली के अवसर पर भगवान श्री हरि विष्णु को पालना पर झुलाकर होली खेली गई। इस अवसर पर पंचायत के विभिन्न वार्डो के लोगों ने एक
जगह एकत्रित होकर होली का लुत्फ उठाया। सुस्ती के मुखिया पुरुषोत्तम झा ने बताया कि श्री हरि विष्णु ने नरसिंह अवतार लेकर ही अत्याचारी हिरण्यकश्यप का
संहार किया था। बताया कि होलिका दहन कि दौरान भक्त प्रह्लाद की रक्षा की गयी। यही कारण है कि इस गांव में भगवान विष्णु की पूजा करने की परम्परा वर्षो
से चली आ रही है।

मेहरमा(गोड्डा) संसू के अनुसर : प्रखंड क्षेत्र में होली का पर्व हर्षोल्लास पूर्ण वातावरण में सम्पन्न हो गया। मानगढ़ पंचायत के मैनाचक गांव में मटकाफोड़
प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें मिथिलेश कुमार साह की टीम के सदस्यों की सहायता से मटकी फोड़ने में सफलता पायी। प्रतियोगिता में चार टीमों
ने भाग लिया। इस अवसर पर दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।

 

No comments: