टटका खबर | Latest News

[angika news][bigposts]

अंगदेश खबर | angdesh news

[angdesh][bsummary]

देश-प्रदेश खबर | National News

[Angika National][twocolumns]

आठवीं सूची में शामिल हो अंगिका

भागलपुर, अंग मुक्ति दल जिला इकाई के तत्वाधान में मंगलवार को बाल विकास विद्यालय परिसर में अंग दिवस समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह का उद्घाटन जिलाध्यक्ष नारायण ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर आचार्य भास्करानंद अवधूत के संदेश का विमोचन भी किया गया। वक्ताओं ने कहा कि किसान और मजदूर संगठित हो जाए तो अंग मुक्ति दल काफी मजबूत हो जाएगा।

अंगिका भाषा को आठवीं सूची में सरकार को शामिल करनी होगी। साथ ही अंगवासी अपने सुरक्षा के लिए तैयार रहे।

इसके अलावा संगठन के मजबूती पर विस्तार से चर्चा किया गया। कार्यक्रम में केन्द्रीय सदस्य रामकुण्ड ठाकुर परिहार, उपाध्यक्ष अर्जुन शर्मा, सचिव श्रीलाल राणा, प्रवक्ता एएम तब्बसूम, अर्जुन राय, संतलाल राय सहित काफी संख्या में सदस्य उपस्थित थे।

No comments: