टटका खबर | Latest News

[angika news][bigposts]

अंगदेश खबर | angdesh news

[angdesh][bsummary]

देश-प्रदेश खबर | National News

[Angika National][twocolumns]

मिलन के बहाने अंगिका समाज हुआ एकजुट

जमशेदपुर : मिलन समारोह के बहाने अंगिका समाज को एकजुट करने का प्रयास सफल रहा। रविवार को केबुल मैदान में मिलन समारोह का आयोजन किया गया
था। इसमें बांका (बिहार) के विधायक जावेद इकबाल अंसारी मुख्य रूप से उपस्थित थे जबकि ईचागढ़ के विधायक अरविंद सिंह बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे।

अतिथियों के अतिरिक्त संघ के संरक्षक सह बिल्डर एसोसिएशन के अध्यक्ष कौशल कुमार सिंह, उद्यमी अजय सिंह, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रविन्द्र झा,
सेवानिवृत्त जज सारंगधर सिंह, एमएन झा, शालिग्राम यादव, पार्षद लक्ष्मी देवी, अनिता देवी, शशि भूषण सिंह व मुकेश ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का
शुभारंभ किया।

मुख्य अतिथि जावेद इकबाल अंसारी ने कहा कि कोल्हान में तीन लाख से ज्यादा लोग अंगिका भाषा-भाषी हैं। संघ के माध्यम से अंगिका समाज
को गोलबंद करना है। उन्होंने समाजहित में काम करने व जरूरतमंदों को मदद करने पर जोर दिया।

इस दौरान भागलपुर आकाशवाणी के कलाकार बलवीर सिंह बग्गा एंड ग्रुप द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम में अंगिका भाषा में गीत पेश किए गए। मंच संचालन शिवशंकर सिंह व धन्यवाद ज्ञापन विपिन झा ने किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में राजेश सिंह बम, रमण सिंह, शंकर प्रसाद, शशिभूषण सिंह, सुबोध प्रसाद, नीरज कुमार, गगन कुमार, मुकेश कुमार, राजीव मिश्रा,
प्रदीप जायसवाल आदि की सराहनीय भूमिका रही।

No comments: